जानवर हमला

बछेली में गुलदार का हमला, घास काट रही महिला को बनाया निवाला

 

पौड़ी । खिर्सू विकासखंड के पौड़ी रेंज के अंतर्गत खंडाह के पास ग्राम सभा बछेली के अमधार में शुक्रवार शाम को गुलदार के हमले में बीना देवी (पत्नी स्व. बाल मुकुंदर), उम्र 51 , निवासी- तरुली (ग्राम सभा- बछेली),खंडाह श्रीनगर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने और क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की। ग्राम प्रधान कुलदीप सिंह गुसाईं ने बताया कि गांव से लगभग 100 मीटर दूर जंगल में पांच-छह महिलाएं घास काट रही थीं। इसी दौरान घात लगाए गुलदार ने महिला के गले पर हमला बोला और उन्हें घसीटकर झाड़ियों में ले गया। अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर गुलदार मौके से भाग निकला, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।सूचना पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लिया गया।
डीएफओ पौड़ी महातिम यादव ने बताया कि तरुली निवासी बीना देवी शाम को पास के जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गई थीं। इसी दौरान गुलदार ने उन पर छह बजे करीब हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।बताया कि ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है,

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button