बैठक

पुनर्गठित अधिकार प्राप्त समिति (इम्पावर्ड समिति) की बैठक आयोजित

आज शासकीय आवास पर राजकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों को नर्सिंग पाठ्यक्रमों के संचालन हेतु राज्य सरकार की ओर से अनुमति एवं अनिवार्यता प्रमाण-पत्र जारी किए जाने के संबंध में पुनर्गठित अधिकार प्राप्त समिति (इम्पावर्ड समिति) की बैठक आयोजित हुई।

बैठक में जीएनएम एवं नर्सिंग पाठ्यक्रमों के संचालन हेतु विभिन्न राजकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों से प्राप्त आवेदनों के क्रम में उपसमिति द्वारा परीक्षणोपरांत संस्तुत प्रस्तावों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। नर्सिंग शिक्षा की गुणवत्ता, निर्धारित मानकों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा के उपरांत समिति ने अपना निर्णय सुरक्षित रखा।

इस अवसर पर विभागीय सचिव श्री विनयशंकर पाण्डेय, डॉ. आशुतोष सयाना, विभागाध्यक्ष/निदेशक (चिकित्सा शिक्षा), चिकित्सा स्वास्थ्य महानिदेशालय एवं नर्सिंग एंड मिडवाइफरी काउंसिल के प्रतिनिधि सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button