क्राइम

7.63 ग्राम स्मैक बरामद, तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी एवं 02 मोबाइल फोन भी किए सीज

✅ बरेली से स्मैक लाकर योग नगरी में खपाने की थी तैयारी, लक्ष्मणझूला पुलिस ने तस्करों के मंसूबों पर फेरा पानी, 02 तस्कर गिरफ्तार।

👮 7.63 ग्राम स्मैक बरामद, तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी एवं 02 मोबाइल फोन भी किए सीज।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के सख्त निर्देशों के क्रम में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पौड़ी पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही नशे की सप्लाई चेन से जुड़े व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 12.11.2026 को प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला के नेतृत्व में कोतवाली लक्ष्मणझूला पुलिस टीम द्वारा भीमगोड़ा बैराज तिराहा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस टीम ने स्कूटी संख्या **UK12D0321** पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से कुल **7.63 ग्राम अवैध स्मैक** बरामद हुई।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे रामपुर, बरेली (उत्तर प्रदेश) से स्मैक खरीदकर यहां आने वाले यात्रियों एवं अन्य व्यक्तियों को छोटी-छोटी मात्रा में बेचकर मुनाफा कमाने की योजना के तहत नशे सप्लाई कर रहे थे। पुलिस टीम द्वारा दोनों अभियुक्तों के कब्जे से **02 मोबाइल फोन तथा मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी** को भी कब्जे में लिया गया। दोनों अभियुक्तों (सूरज पुरी व राहुल रावत) के विरुद्ध कोतवाली लक्ष्मणझूला में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button