क्राइम

लॉकर से 55 लाख के जेवर उड़ाने में पत्नी और बैंक प्रबंधक पर केस

लॉकर से 55 लाख के जेवर उड़ाने में पत्नी और बैंक प्रबंधक पर केस
देहरादून।
नेहरू कॉलोनी स्थित एसबीआई शाखा के तत्कालीन प्रबंधक, बैंककर्मी, पत्नी और ससुर के खिलाफ ज्वाइंट लॉकर से करीब 50 से 55 लाख रुपये के आभूषण गायब करने और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए मामले में जांच शुरू कर दी है।
नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने अटल एन्क्लेव किद्दुवाला निवासी कपिल फरासी की तहरीर पर रविवार को केस दर्ज किया है। कपिल का एसबीआई नेहरू कॉलोनी शाखा में खाता है, जहां उनकी पत्नी नेहा नौकरी करती हैं। आरोप है कि एक फरवरी को नेहा उन्हें और 12 वर्षीय बेटे को छोड़कर चली गई। 18 मार्च को कपिल ने जमीन खरीदने के लिए दो एफडी तुड़वाकर रकम पंजाब एंड सिंध बैंक में ट्रांसफर की। आरोप है कि एसबीआई शाखा प्रबंधक वैभव अग्रवाल ने दूसरे बैंक के मैनेजर को फोन व ई-मेल कर इसे साइबर अटैक का लेनदेन बताया और रकम वापस मंगाकर होल्ड लगवा दिया। विरोध करने पर वैभव ने अभद्रता कर जेल भेजने की धमकी दी। 18 मार्च को ज्वाइंट लॉकर संख्या 41 खोलने पर करीब 50-55 लाख रुपये के जेवर गायब मिले। आरटीआई से खुलासा हुआ कि वैभव और नेहा ने कूटरचना कर लॉकर फॉर्म में नेहा के पिता अमृत कुमार पुन को तीसरा ऑपरेटर जोड़ दिया। दो फरवरी को लॉकर खाली कर दिया। विशेषज्ञ जांच में खातों से निकासी पर फर्जी हस्ताक्षर की भी पुष्टि हुई है। इंस्पेक्टर देवेंद्र चौहान ने बताया कि धोखाधड़ी व आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button