उत्तराखंड

कोटद्वार में खुले सीजीएचएस का एलोपैथिक सेंटर

कोटद्वार में खुले सीजीएचएस का एलोपैथिक सेंटर

देहरादून। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बिपिन कैंथोला ने बुधवार को नई दिल्ली में गढ़वाल सांसद और भाजपा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी से भेंट कर कोटद्वार में अर्द्ध सैनिक बलों के रिटायर कर्मचारियों के लिए सीजीएचएस एलोपैथिक सेंटर खोलने की मांग की है।
कैंथोला ने बताया कि कोटद्वार व आसपास के क्षेत्रों में अर्द्ध सैनिक बलों के परिवारों की काफी संख्या है। कहा कि अभी यह सेंटर देहरादून में है जिस पर पूरे प्रदेश के 60 हजार से अधिक अर्द्ध सैनिक बलों के पूर्व कर्मचारी आश्रित हैं। इस वजह से कई दिनों तक लोगों को परेशान रहना पड़ता है। कोटद्वार में भी इसकी शाखा खुलने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि कई बार अर्द्ध सैनिक सेवानिवृत्त संगठन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से इस बाबत पत्राचार भी कर चुका है। बलूनी ने आश्वस्त किया कि वे इस समस्या का समाधान मंत्रालय की तरफ से जल्द कराएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button