गढगाड गदेरे से मलवा आने के कारण यमुना नदी का प्रवाह बाधित होने से स्यानाचट्टी में एक अस्थाई झील बन गयी है, निकासी बाधित होने से जलभराव लगातार बढता जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस द्वारा आस-पास के घर, मकान व होटल खाली करवा दिये गये हैं।
उक्त स्थान पर अत्यधिक जलभराव से निचले इलाकों के सभी जनमानस को सचेत रहने की आवश्यकता है।
कृपया यमुना नदी के आस-पास न जाएं, सुरक्षित स्थानों पर रहें।
पुलिस सहायता हेतु 112 डायल करें।
झील से पानी निकलने के प्रयास शुरू कर दिए है