हरिद्वार। लक्सर हरिद्वार मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। दोनो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पहले दो बाइक आपस मे टकराई है उसके बाद सड़क पर गिरे एक बाइक पर बैठे दोनों युवकों के ऊपर से डंपर गुजर गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने आननफानन में दोनों युवकों के शव को जिलाअस्पताल में भिजवा दिया है। साथ ही डंपर को कब्जे में ले लिया है। डंपर चालक मोके से फरार बताया जा रहा है। जगजीतपुर चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक ने बताया शव को जिलासताल भिजवा दिया है। मृतकों की जानकारी जुटाई जा रही है।
0 0 Less than a minute

