चारधाम

चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक

सचिवालय में चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को श्रद्धालुओं के लिए सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित दर्शन सुनिश्चित करने हेतु एसओपी तैयार करने एवं रात्रि 10 बजे से सुबह 4 बजे तक यात्रा मार्गों पर वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि यात्रा मार्ग पर भारी वाहनों का संचालन केवल रात्रि में ही किया जाए।

चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं और आगे भी इनकी संख्या तेजी से बढ़ेगी। इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है बल्कि, स्थानीय लोगों का व्यापार भी बढ़ रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन स्थलों पर श्रद्धालुओं को रोका या ठहराया जा रहा है वहां मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था हो। अधिकारियों को मानसून के दृष्टिगत यात्रा मार्ग पर संवेदनशील एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की 24×7 निगरानी करने, SDRF, NDRF, पुलिस एवं प्रशासन की समन्वित तैनाती करने, ट्रैफिक प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, मेडिकल सुविधाओं और आपदा राहत संसाधनों को पूर्णतः सक्रिय रखने के निर्देश दिए।

इस दौरान माननीय कैबिनेट मंत्री श्री Satpal Maharaj जी, श्री Bharat Singh Chaudhary जी, माननीय विधायक श्री Anil Nautiyal जी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button