सचिवालय में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी सेवा में समायोजित करने की प्रक्रिया निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही राष्ट्रीय खेल नीति-2025 के अनुरूप प्रदेश की नई खेल नीति शीघ्र तैयार करने को कहा।
अधिकारियों को अगस्त से हल्द्वानी स्थित खेल विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र शुरू करने हेतु नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने तथा ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियमों के निर्माण कार्यों को गति देने के निर्देश भी दिए।
बैठक में अधिकारियों को 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान विकसित खेल अवसंरचना के बेहतर रख-रखाव, 39वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों, खिलाड़ियों के विशेष प्रशिक्षण तथा ‘एक जिला, एक खेल’ अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विशेष जोर देने के निर्देश दिए।
इस दौरान खेल मंत्री श्रीमती Rekha Arya भी उपस्थित रहीं।
