🙆 03 साल #जेल में रहने के बाद भी #नहीं छूटी #आदत, जेल से #छूटते ही #चुराई #मोटरसाइकिल।
🚔 पुलिस टीम ने 24 #घंटे के भीतर शातिर #अभियुक्त को चोरी की #मोटरसाइकिल के साथ किया #गिरफ्तार।
दिनांक 11.10.2026 को वादी मनीष नेगी, निवासी कोटद्वार द्वारा कोतवाली कोटद्वार में सूचना दी गई कि उनकी अपाचे मोटरसाइकिल संख्या UK 15B-3190 अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0 251/2026, धारा 303(2) BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार श्री प्रदीप नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तथा तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय स्तर से प्राप्त जानकारी के आधार पर संदिग्ध की तलाश की गई। पुलिस टीम के सतत प्रयासों एवं प्रभावी चेकिंग के परिणामस्वरूप अभियोग में चोरी की गई मोटरसाइकिल को बरामद करते हुए अभियुक्त सागर चौहान, निवासी सिम्बलचौड़ को मंडी, कोटद्वार के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के संबंध में जानकारी किए जाने पर प्रकाश में आया कि अभियुक्त पूर्व में NDPS एक्ट एवं चेक बाउंस से संबंधित मामलों में जेल जा चुका है। अभियुक्त लगभग एक माह पूर्व ही करीब 37 माह जेल में निरुद्ध रहने के बाद रिहा हुआ था। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है,