पुलिस विभाग

उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने एसपी चमोली से की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने एसपी चमोली से की शिष्टाचार भेंट

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा

आज पुलिस कार्यालय गोपेश्वर में उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चन्द्रकला तिवारी के प्रथम बार आगमन पर पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर श्रीमती चन्द्रकला तिवारी ने पुलिस अधीक्षक को सम्मान स्वरूप अंगवस्त्र भेंट किया तथा जनपद में कानून-व्यवस्था एवं महिला सुरक्षा के क्षेत्र में चमोली पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

बैठक के दौरान महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, साइबर अपराधों से महिलाओं की सुरक्षा, घरेलू हिंसा, बालिकाओं के प्रति जागरूकता तथा महिला हेल्पलाइन सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही महिलाओं से जुड़े मामलों के त्वरित एवं संवेदनशील निस्तारण तथा जनजागरूकता कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पँवार ने कहा कि चमोली पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है। महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों में त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है तथा स्कूलों, कॉलेजों, सार्वजनिक स्थलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं, ताकि महिलाएं अपने अधिकारों एवं सुरक्षा संबंधी उपायों के प्रति जागरूक हो सकें।

इस दौरान श्री कुंवर सिंह रावत, श्रीमती रश्मि रावत, श्रीमती आशा देवी, श्रीमती दीप्ति कोठियाल, श्रीमती कलावती पाठक व श्रीमती ज्योति मैठाणी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button