ऋषिकेश। मानसून में पहली बार गंगा ने ऋषिकेश में चेतावनी रेखा को पार कर लिया है। फिलहाल गंगा चेतावनी रेखा से 12 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। गंगा में उफान की वजह से तटीय इलाकों में बसे लोग दहशत में हैं। राहत बचाव टीमें भी एक्शन मोड में आ गई हैं। घाटों पर टीमें श्रद्धालुओं को फिलहाल गंगा से दूर रहने की चेतावनी जारी कर रही हैं।
➡️ ganga at Rishikesh *Warning level*:- 339.50 mtr, *Danger level*:- 340.50 mtr, *Present level*:- 339.62 mtr.

