बागेश्वर जनपद में लगातार हो रही वर्षा के चलते कई स्थानों पर मलबा और पत्थर आने से कुछ मोटर मार्ग अस्थायी रूप से प्रभावित हुए। प्रशासन की सक्रियता के चलते बागेश्वर, कपकोट और गरुड़ विकासखंडों में बंद हुए अधिकांश मार्गों को शीघ्र खोल दिया गया है, जबकि शेष मार्गों को भी युद्धस्तर पर सुचारु करने का कार्य जारी है।
