बैराज पर चेतावनी निशान के पास बह रही गंगा
हरिद्वार।
भीमगोड़ा बैराज पर देर रात से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर। सुबह नौ बजे चेतावनी निशान से 15 सेंटीमीटर नीचे बह रही गंगा।
नौ बजे गंगा का जलस्तर 292.85 मीटर रिकॉर्ड हुआ।
पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के बाद श्रीनगर डैम और पशुलोक बैराज से गंगा में बढ़ाई गई पानी की निकासी।
जिले के निचले इलाकों में बना बाढ़ का खतरा।
डीएम ने सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट पर रखा।
गंगा किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की।
