खेल

मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी को लेकर तैयारियां तेज”

मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी को लेकर तैयारियां तेज”
प्रदेश के युवाओं और खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने के उद्देश्य से 1 सितंबर से मा.मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन पूरे प्रदेश में एक साथ शुरू होने जा रहा है। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर आज सचिवालय स्थित एनआईसी सभागार से सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की।

अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर ब्लॉक से कम से कम 2 हजार खिलाड़ियों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जिला योजना से प्रतियोगिता के लिए बजट बढ़ाने के प्रयास किए जाएं, ताकि खिलाड़ियों के रहने, खाने और अन्य व्यवस्थाओं में किसी तरह की कमी न रहे।

पिछले वर्ष करीब 1.62 लाख खिलाड़ियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था, जबकि इस वर्ष अब तक 2.35 लाख से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है और पंजीकरण की अंतिम तिथि तक यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

इस वर्ष प्रतियोगिताओं में 8 से 14 वर्ष और 14 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही महिला ओपन वर्ग तथा दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए भी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश के हर प्रतिभावान खिलाड़ी को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिले और खेलों के माध्यम से उत्तराखंड के युवाओं को नई पहचान मिले। सभी जिलों में प्रतियोगिताओं की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में विशेष प्रमुख खेल सचिव श्री अमित सिन्हा जी,निदेशक सुश्री दीप्ती सिंह जी, खेल अपर निदेशक श्री अजय अग्रवाल जी, श्री राजेश मंमगाई जी, श्री शक्ति सिंह जी आदि उपस्थित रहे।

Department of Sports, Government of Uttarakhand Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India #Sports #uttarakhand #BJPGovernment

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button