खेल

कबड्डी में पहले दिन टिहरी का दबदबा

कबड्डी में पहले दिन टिहरी का दबदबा

-मुनिकीरेती में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू
-राज्य के 13 जिलों से प्रतिभाग के लिए पहुंची 39 टीमें।

टिहरी, माध्यमिक शिक्षा विभाग की शरदकालीन 24वीं राज्य स्तरीय कबड्डी क्रीड़ा प्रतियोगिता का मुनिकीरेती में आगाज हो गया। प्रतियोगिता में राज्य के 13 जिलों से तीन श्रेणियों में 39 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले दिन के मुकाबले में टिहरी की टीम का दबदबा दिखा।

मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने दीप प्रज्जवलित कर किया। अंडर-14 बालक वर्ग में जिला चमोली ने पिथौरागढ़ को 48- 21 से हराया। टिहरी ने अल्मोड़ा को 36-31 से शिकस्त दी। अंडर-17 में टिहरी ने चमोली को 28- 16 से हराया। जबकि, अंडर-19 में उत्तरकाशी ने बागेश्वर को 28- 16 से हराया। रुद्रप्रयाग ने चंपावत को 50- 6 से करारी शिकस्त दी। बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता में विजेता टीमों का समापन पर नवाजा जाएगा।
मौके पर ब्लॉक प्रमुख दीक्षा राणा, मुख्य शिक्षा अधिकारी कमला बड़वाल, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक विजयपाल सिंह रावत, खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्रनगर दीप्ति बड़ोनी, पूर्व अपर शिक्षा निदेशक शिवप्रसाद सेमवाल, प्रधानाचार्य अजीत पाल रौथाण, समन्यवक विनोद नेगी, रविंद्र सिंह राणा, मनोज नेगी, सुरेंद्र चौधरी, कमल नयन रतूड़ी, राजेंद्र प्रसाद डोभाल, राजपाल नेगी, दाताराम भट्ट, यशपाल रावत, दर्शन गुसाईं, शमशेर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button