चुनाव

डीसीबी उत्तरकाशी में शारदा राणा बनी निविर्रोध अध्यक्ष

डीसीबी उत्तरकाशी में शारदा राणा बनी निविर्रोध अध्यक्ष

उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक लि. की प्रबंध समिति के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की समर्थित प्रत्याशी शारदा राणा निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुईं है। जबकि हरि मोहन सिंह को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया। शारदा राणा पुरोला से पूर्व ब्लॉक प्रमुख रह चुकी है और मंगलवार को पहली महिला अध्यक्ष बनने का गौरव प्राप्त किया है। अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्विरोध निर्वाचन से सहकारिता क्षेत्र से जुड़े पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की है।
मंगलवार को जिला सहकारी बैंक के प्रबंधन समिति का चुनाव निर्वाचन अधिकारी डा. हरि सिंह बिष्ट की देख रेख में संपंन हो गया। चुनाव प्रक्रिया में 12 निदेशक पदो पर भाजपा के संचालक मंडल के नामांकन जांच के बाद वैध पाए गए। मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए पुरोला की पूर्व प्रमुख शारदा राणा व उपाध्यक्ष पद के लिए हरि मोहन सिंह ने अपना नामांकन पत्र भरा। निर्वाचन प्रकिया पूर्ण होने बाद सभी पदों पर एक-एक नामांकन होने के कारण निर्विरोध चुनाव संपंन हुआ। दोपहर बाद बैंक प्रबंधन समिति की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें पूर्व ब्लॉक प्रमुख पुरोला शारदा राणा को अध्यक्ष व हरमोहन सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया। जबकि संचालक मंडल में दिनेश लाल,मनोरमा, हरिमोहन, जगमोहन सिंह रावत, जगमोहन,पूनम रमोला, बलवीर रमिता, सुनीता, जगदीश तथा दशरथी देवी को सदस्य चुना गया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद मीडिया से रूबरू होती नव निर्वाचित अध्यक्ष शारदा राणा ने कहा कि सहकारिता केवल बैंकिंग व्यवस्था का माध्यम नहीं, बल्कि गांव के अंतिम व्यक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और सामूहिक विकास का मजबूत आधार है। जिसके सहकारिता आंदोलन को मजबूत करना, किसानों, छोटे कारोबारियों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों तक बैंकिंग एवं वित्तीय सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी।
शारदा राणा के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण, किशोर भट्ट, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र राणा ने खुशी व्यक्त की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button