क्राइम

कोरोनशन में भिड़े दो पक्ष, चली बेल्ट-लाठियां

कोरोनशन में भिड़े दो पक्ष, चली बेल्ट-लाठियां
देहरादून। कोरोनेशन अस्पताल में रविवार रात करीब 11 बजे मेडिकल कराने पहुंचे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में बेल्ट और लाठियां चलीं। मारपीट से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि उपद्रवियों ने अस्पताल की कुर्सियां और शीशे भी तोड़ दिए। दोनों पक्षों के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी सिलसिले में दोनों पक्ष मेडिकल परीक्षण कराने कोरोनेशन अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल में किसी बात को लेकर दोबारा कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों ओर से एक-दूसरे पर बेल्ट और लाठियों से हमला किया गया। घटना के बाद अस्पताल के डॉक्टरों, कर्मचारियों और मरीजों के तीमारदारों में हड़कंप मच गया। अस्पताल के पीएमएस डॉ. यतेंद्र सिंह ने बताया कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अस्पताल की व्यवस्था प्रभावित करने के संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button