👮♂️ श्रीनगर पुलिस ने खिर्सू में थाना दिवस आयोजित कर सुनी जनसमस्याएं, लोगों को सुरक्षा एवं कानून संबंधी जानकारी देकर किया जागरूक।
📌 विद्यालय पहुंची पुलिस टीम ने बच्चों को दिए साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं बाल संरक्षण विषयों पर सुक्षात्मक जानकारी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं विभिन्न सुरक्षा विषयों पर जागरूकता बढ़ाने हेतु लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 28.09.2026 को कोतवाली श्रीनगर पुलिस द्वारा चौकी खिर्सू में थाना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं एवं वरिष्ठ जनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पुलिस टीम द्वारा उपस्थित लोगों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का आश्वासन दिया गया। साथ ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, यातायात, नशा उन्मूलन तथा जनसहयोग से अपराध नियंत्रण जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
वहीं जनजागरूकता अभियान के तहत कोतवाली श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज दिखोल्यूं कलियासौड़ में छात्र-छात्राओं के मध्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को मोबाइल फोन एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई। उन्हें किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने, OTP, बैंकिंग विवरण, पासवर्ड एवं अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने तथा सोशल मीडिया का सोच-समझकर उपयोग करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा विषय पर छात्राओं को महिलाओं के कानूनी अधिकारों, साइबर उत्पीड़न, छेड़छाड़ एवं अन्य अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारियां दी गईं। साथ ही साइबर हेल्पलाइन 1930, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 1090 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी देकर किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में निडर होकर पुलिस से संपर्क करने का संदेश दिया गया।