अमित शाह के दौरे से पहले श्रीनगर में दो छात्र नेता हिरासत में
श्रीनगर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शुक्रवार को देहरादून प्रस्तावित दौरे से पहले श्रीनगर पुलिस ने गढ़वाल विश्वविद्यालय के दो छात्र नेताओं को हिरासत में लिया है। दोनों छात्र देहरादून में गृह मंत्री के दौरे के दौरान अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर विरोध दर्ज कराने जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार, गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्रसंघ विश्वविद्यालय प्रतिनिधि युवराज सिंह और पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष शिवांक नौटियाल को पुलिस ने श्रीनगर चुंगी से हिरासत में लिया। हिरासत में लिए जाने के दौरान दोनों छात्रों ने अंकिता भंडारी के परिजनों को न्याय दिलाने और मामले के दोषियों को फांसी देने की मांग को लेकर नारेबाजी की।