मिनी ट्रक की टक्कर से स्कूटर सवार युवक की मौत
धनौरी। धनौरी में नहर पटरी पर मिनी ट्रक ने स्कूटर सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। कलियर कोतवाली इंस्पेक्टर कमल मोहन भंडारी ने बताया कि युवक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।