जानवर हमला

भालूओ के हमले मे महिला की मौत

कोटद्वार। दुगड्डा ब्लॉक के घाड़ क्षेत्र के अंतर्गत चरेख गांव में भालुओं के हमले में घास काट रही एक महिला की मौत हो गई। महिला गांव के निकट अन्य महिलाओं के साथ घास काट रही थी, इसी दौरान अचानक दो भालुओं ने उस पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीण उसे उपचार के लिए कोटद्वार अस्पताल ला रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान अंजना देवी (52) पत्नी बलवीर सिंह नेगी, निवासी ग्राम चरेख के रूप में हुई। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार अंजना देवी गांव से करीब 200 मीटर की दूरी पर अन्य महिलाओं के साथ घास काट रही थी। इसी दौरान अचानक दो भालू वहां पहुंच गए और उन्होंने अंजना देवी पर हमला कर दिया। जिसमें महिला बुरी तरह जख्मी हो गई।
घटना के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह ग्रामीण घायल महिला को कोटद्वार के बेस अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम संदीप कुमार और वन विभाग के अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button