उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री MYogiAdityanath के साथ मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी गढ़वाल में यमकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके उपरांत उनके साथ यमकेश्वर, पौड़ी गढ़वाल स्थित महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय परिसर में ओपन एयर जिम का शुभारंभ किया।
प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi के “फिट इंडिया मूवमेंट” और “खेलो इंडिया” के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए ओपन जिम युवाओं को स्वस्थ, फिट और खेलों के प्रति प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। हमारी सरकार युवाओं को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और उत्तराखंड को खेल के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री Satpal Maharaj जी, Dr Dhan Singh Rawat, विधायक श्रीमती Renu Bisht जी उपस्थित रही।

