घायल युवक की त्वरित मदद कर पुलिस व आईटीबीपी जवानों ने दी गुड सेमेरिटन की मिसाल:
आज दिनांक 27.05.2026 को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिशनपुर, मनेरी के पास एक मोटरसाइकिल (UK 07BG 3796, पल्सर) अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें बाइक सवार युवक घायल हो गया। मौके पर पुलिस एवं आईटीबीपी के जवानों द्वारा घायल युवक को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया तथा बिना विलम्ब किए 108 एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल उत्तरकाशी भिजवाया गया।
पुलिस जवानों की त्वरित सहायता एवं मानवीय संवेदनशीलता ने सड़क दुर्घटना के दौरान घायलों की मदद करने हेतु आमजन को प्रेरित किया। सड़क हादसों में घायल व्यक्तियों की मदद करने वाले नेक नागरिकों को ‘गुड सेमेरिटन’ कहा जाता है। सरकार द्वारा लागू ‘गुड सेमेरिटन योजना’ के तहत ऐसे मददगार व्यक्तियों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया जाता है तथा उन्हें अनावश्यक पूछताछ एवं कानूनी प्रक्रिया से भी संरक्षण प्रदान किया गया है।
#chardhamyatra2026
#SurakshitCharDham
#UKPoliceHaiSaath
#goodsamaritan
#UttarakhandPolice

