दुर्घटना

बद्रीनाथ हाईवे पर तोता घाटी में बस पलटी

*तोता घाटी में बस पलटने की सूचना पर तत्काल पहुंची टिहरी पुलिस, घायलों को पहुंचाया अस्पताल, सभी यात्री सुरक्षित*

देवप्रयाग क्षेत्र की तोता घाटी में रुद्रप्रयाग से हरिद्वार जा रही चारधाम यात्रा बस दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलट गई।

सूचना मिलते ही टिहरी पुलिस, आपदा प्रबंधन टीम एवं 108 एम्बुलेंस सेवा तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

बस में सवार 39 यात्रियों में से 3-4 यात्रियों को सामान्य चोटें आईं, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं।

टिहरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, समन्वय एवं राहत कार्यों के चलते बड़ा हादसा टल गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button