समारोह

जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह-2026 का शुभारम्भ

मुख्यमंत्री धामी ने आज नागथात में आयोजित जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह-2026 में देवतुल्य जनता को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विकास हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण घोषणाएं की। इस अवसर पर स्थानीय जनता से मिले स्नेह, समर्थन व आशीर्वाद से हृदय अभिभूत है।

कांग्रेस की सरकारों ने जनजातीय समाज को केवल वोटबैंक के रूप में देखा, जबकि हमारी सरकार उनके सम्मान, संरक्षण और सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। प्रदेश के 128 जनजातीय गांवों को चिन्हित कर उनके समग्र विकास के लिए विशेष योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

नई खेल नीति के माध्यम से युवाओं की खेल प्रतिभाओं को निखारने, उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है। हमारा लक्ष्य जनजातीय क्षेत्रों के युवाओं को शिक्षा, खेल, रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।

इस अवसर पर माननीय विधायक श्री Munna Singh Chauhan जी, दायित्वधारी श्री गीताराम गौड़ जी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु चौहान जी सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button