हड़ताल से बैंक शाखाओं पर लटके ताले
देहरादून । यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत ऋषिकेश की विभिन्न बैंक शाखाएं भी बंद रही। इस दौरान जरूरी कामकाज के लिए पहुंचे ग्राहकों को परेशानी पेश आई। बैंक कर्मचारी सप्ताह में 5 दिन काम समेत विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं।

