📍700 KM क़ातिल की तलाश करती बांदा पहुँची SSP नवनीत की टीम
🔍 मृतका अज्ञात, कातिल अज्ञात… लेकिन हरिद्वार पुलिस ने सुलझाई ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी
👮♂️ कई दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद हरिद्वार पुलिस ने किया अज्ञात महिला हत्याकांड का सफल खुलासा।
🎙️ पत्रकार वार्ता में SSP हरिद्वार नवनीत सिंह ने हत्याकांड की सिलसिलेवार जानकारी साझा की।
🚔 कातिलों की तलाश में घटनास्थल से लगभग 700 किलोमीटर दूर बांदा तक पहुंची हरिद्वार पुलिस की टीम।
⏳ 25 दिनों की मैराथन मेहनत के बाद वारदात में शामिल 03 आरोपी गिरफ्तार।
💔 प्रेम प्रसंग में शादी का दबाव बनने पर युवक ने अपने भाई एवं जीजा के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और घटना को अंजाम दिया।
📹📱 600 घंटे से अधिक CCTV फुटेज, लाखों मोबाइल नंबरों एवं SIR डाटा का गहन विश्लेषण कर पुलिस ने जोड़े सबूतों के तार।
⚙️ एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में तकनीकी विवेचना, सूक्ष्म जांच एवं टीमवर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन।
📍 घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे एसएसपी हरिद्वार एवं अन्य अधिकारियों ने संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस को स्वयं वादी बनाया।
🙏 चंडी देवी मंदिर के दर्शन कराने का लालच देकर महिला को हरिद्वार लाया गया और वारदात को अंजाम दिया गया।
⚠️ गला घोंटकर की गई थी हत्या। शव पुराना होने के कारण मृतका की पहचान करना भी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी।
🏅 उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा पुलिस टीम को ₹5000 एवं एसएसपी हरिद्वार द्वारा ₹2500 के पुरस्कार की घोषणा की गई।
👏 हरिद्वार पुलिस की सतर्कता, तकनीकी दक्षता और अथक परिश्रम से एक चुनौतीपूर्ण ब्लाइंड मर्डर केस का सफल अनावरण।