जानवर

दो जंगली हाथियों की आमद से क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल

जनपद पौड़ी के कोटद्वार स्थित सिद्धबली मंदिर के समीप अचानक दो जंगली हाथियों की आमद से क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। उस समय समीपवर्ती नदी में कुछ पर्यटक स्नान कर रहे थे। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए ड्यूटी पर तैनात SDRF जवानों ने तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए पर्यटकों को तत्काल सचेत किया तथा उन्हें सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए निर्देशित किया।

SDRF जवानों की त्वरित कार्रवाई के चलते सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। जवानों ने लोगों से वन्यजीव क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा प्रशासन एवं सुरक्षा बलों के निर्देशों का पालन करने की अपील भी की।
#sdrfuttarakhandpolice
#UttarakhandPolice
#wildanimals

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button