क्राइम

महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज, आरोपी को किया गया गिरफ्तार*

*कोतवाली नगर हरिद्वार*

*महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज, आरोपी को किया गया गिरफ्तार*

*हर की पैड़ी क्षेत्र में अपशब्द कहने और मारपीट का लगा था आरोप*

आज दिनांक 8/6/2026 को झांसी उ0प्र0 निवासी महिला ने शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह और उसकी बहने पिछले कुछ दिनों से हर की पैड़ी पर सुबह के समय पूजा करती हैं जिसमें रवि चौहान नाम का एक व्यक्ति रोज उनसे कुछ ना कुछ कहता रहता था। आज उक्त व्यक्ति द्वारा अपशब्द कहने पर जब पीडित पक्ष ने विरोध करते हुए उसे पुलिस चौकी चलने के लिए कहा तो कथित व्यक्ति ने मारपीट की गई। इस घटना से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया में प्रसारित हो रहा था।

प्राप्त शिकायत के महिलाओं से जुड़े होने के चलते गंभीरता से लेते हुए कोतवाली नगर हरिद्वार में मुकदमा अपराध संख्या मु0अ0सं0-289/2026 धारा-115(2),352,74,79 बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर आरोपी व्यक्ति को तत्काल हिरासत पुलिस लिया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button