🚨 हरिद्वार पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़
देर रात्रि बुग्गावाला क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने वाले दो बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश लुकमान के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा आरोपी गुलजार अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस और अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग प्रकरण से संबंधित मोबाइल फोन बरामद हुआ है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की कॉम्बिंग जारी है।

