रूद्रप्रयाग जिले के नगरासू में बना है तनातनी का माहौल, निहंग सिखों ने किया हुआ है गुरुद्वारे पर कब्जा।
डीएम रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा व एसपी निहारिका तोमर भी पहुंचे मौके पर,गुरुद्वारा संचालकों से चल रही बातचीत।
रूद्रप्रयाग प्रशासन के अनुरोध पर कर्णप्रयाग में इंटरनेट सेवा बंद की गई है। जिले में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है।हेमकुंड साहिब व बद्रीनाथ धाम की यात्रा सुचारू रूप से चल रही है।
बद्रीनाथ हाईवे से सटा है नगरासू गुरुद्वारा,
8 से 10 के करीब हैं निहंग सिख।
जानकारी के अनुसार एक श्रद्धालु को भी निहंगों ने बनाया हुआ है बंधक!!
कल शनिवार दोपहर 3 बजे की है घटना!! अब तक नहीं निकल पाया है कोई समाधान. पुलिस व प्रसाशन की बातचीत जारी।
पुलिस,प्रसाशन और आइटीबीपी की टीम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है.वहीं पुलिस व प्रसाशन ने सभी से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की है।