दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो ने तीन लोग घायल किये

बेकाबू स्कॉर्पियो ने तीन लोग घायल किये

रुड़की।पिरान कलियर क्षेत्र में रविवार देर रात अब्दाल शाह रोड पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए, जबकि एक स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो तेज गति से अब्दाल शाह रोड से गुजर रही थी। भीड़भाड़ वाले इलाके में पहुंचते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े लोगों की ओर जा घुसी। हादसे में बिहार निवासी मुख्तार आलम, पिरान कलियर निवासी छह वर्षीय साबरीन और 10 वर्षीय शबनम घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन के आधार पर चालक की पहचान करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि फरार चालक को जल्द गिरफ्तार किया जा सके। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button