आपदा

श्रीनगर में अलकनंदा नदी उफान पर

श्रीनगर।रुद्रप्रयाग -चमोली जनपद में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। श्रीनगर में अलकनंदा नदी उफान पर हैं। यहां एनआईटी घाट, अलकेश्वर घाट जलमग्न हो चुके हैं। प्रशासन नदी किनारों की ओर न जाने की अपील कर रहा है। राहत की बात है कि अभी अलकनंदा नदी खतरे के निशान से नीचे बह रही है, लेकिन लगातार बढ़ रहे जलस्तर से नदी तटों की ओर रहने वाले लोगों में भय का माहौल भी है। श्रीनगर में 536 मीटर खतरे का निशान है, जबकि 535 मीटर चेतावनी स्तर है। अभी नदी 533.75 मीटर पर बह रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button