उत्तरकाशी।
भटवाड़ी ब्लॉक के मल्ला गांव में भालू ने हमला कर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया ।क्षेत्र भालू के हमले से दूसरी घटना होने से क्षेत्र में भय का माहौल बन गया ।
विकास खण्ड भटवाड़ी के मल्ला गांव के जगबीर सिंह रावत पुत्र तेग सिंह रावत उम 55 वर्ष सुबह 6 बजे अपने मवेशियों को चारा देने गांव के ऊपर बनी छानी जा रहा था जहां पर पहले से ही रास्ते में घात लगाकर बैठे भालू ने अचानक से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया ।शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने शोर मचाकर भालू को भगाया उसके बाद ग्रामीणों के द्वारा घायल व्यक्ति को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया 108 की मदद से घायल व्यक्ति को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां घायल व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया। क्षेत्र में दूसरी बार हुई इस घटना से लोगो में भय का माहौल बन गया है..
0 0 1 minute read