यूपी के युवक ने होटल में लगाई फांसी
हरिद्वार।
रेलवे स्टेशन के सामने एक निजी होटल में देर रात यूपी के एक यात्री ने फांसी लगा कर जान दी।
होटल में फांसी की सूचना पर स्टाफ और यात्रियों में अफरा तफरी मच गई।
होटल स्टाफ ने फांसी की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर कोतवाली पुलिस ने पहुंच कर युवक के शव को फांसी से नीचे उतारा।
आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
मृतक की पहचान राजेश कुमार 48 वर्ष निवासी फतेहपुर सीकरी यूपी के रूप में हुई।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया।