हल्द्वानी से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने बाजपुर में ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण व स्थलीय निरीक्षण कर फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान प्रभावित किसान भाइयों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना।
संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसलों को हुए नुकसान का विस्तृत आकलन शीघ्रता से सुनिश्चित करें, ताकि प्रभावित किसानों को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा सके।
हमारी सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ किसान भाइयों के साथ खड़ी है। हर परिस्थिति में प्रदेशवासियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।


