*कोतवाली भगवानपुर*
*चार माह से अपहृत नाबालिग बालिका सकुशल बरामद, दुष्कर्म के आरोपी को मोहाली (पंजाब) से दबोचा*
*भगवानपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया*
*SSP हरिद्वार के निर्देश पर गठित पुलिस टीमों ने लगातार सुरागरसी एवं तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी तक पहुंची*
*मामले में अपहरण एवं पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी*
दिनांक 22.06.2026 को वादी द्वारा कोतवाली भगवानपुर में अपनी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री के घर से बिना बताए चले जाने तथा वापस न लौटने के संबंध में लिखित तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर दिनांक 01.07.2026 को मुकदमा अपराध संख्या 264/2026 अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर को नाबालिग बालिका की सकुशल बरामदगी के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी भगवानपुर के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीमों द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के साथ-साथ डिजिटल माध्यम से साक्ष्यों को खंगाला गया तथा इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों एवं डीसीआरबी के माध्यम से जानकारी जुटाई गई। इसके अतिरिक्त संभावित स्थानों पर दबिश देकर बालिका की तलाश लगातार जारी रखी गई।
इसी क्रम में दिनांक 12.10.2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने यदविंदर एन्क्लेव, टाउन स्क्वायर मॉल के निकट, एसएएस नगर, मोहाली (पंजाब) से आरोपी सुहैल को हिरासत मे लिया तथा अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान धारा 87 एवं 64(2)(ड) बीएनएस तथा धारा 5(ठ)/6 पॉक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई। आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
सुहैल पुत्र इसरार, निवासी ग्राम मोहल्ला रेतेवाला, थाना कैराना, जनपद शामली, उत्तर प्रदेश उम्र 21 वर्ष
*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 आशीष नेगी
2. का0 विनय थपलियाल
3. म0का0 सोनम