क्राइम

गोपेश्वर पुलिस ने 1.586 किलो अवैध चरस के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा

नशे के सौदागरों पर चमोली पुलिस का करारा प्रहार

पहाड़ो से चरस जुटाकर हापुड़ में खपाने की थी तैयारी, गोपेश्वर पुलिस ने 1.586 किलो अवैध चरस के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा, तस्करी में प्रयुक्त कार सीज

कपाट बंद होते ही लिंक मार्ग से भागने की फिराक में थे तस्कर, पोखरी बैंड पर पुलिस की सघन चेकिंग ने मंसूबों पर फेरा पानी

नशे के अवैध कारोबार में लिप्त तस्करों के मंसूबों पर चमोली पुलिस लगातार पानी फेर रही है। जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली गोपेश्वर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.586 किलोग्राम अवैध चरस के साथ उत्तर प्रदेश के हापुड़ निवासी दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त टोयोटा रुमियन कार को भी सीज कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशानुसार व पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट के पर्यवेक्षण में दिनांक 22.11.2026 को थानाध्यक्ष गोपेश्वर नवनीत भण्डारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा पोखरी बैंड क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सफेद रंग की संदिग्ध टोयोटा रुमियन कार संख्या UP37 AA 5480 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से कुल 1.586 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल दोनों वाहन सवारों को गिरफ्तार कर लिया।

बद्रीनाथ में छह माह तक जुटाई चरस, हापुड़ में खपाने की थी तैयारी

पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि गिरफ्तार अभियुक्त अर्जुन सिंह पिछले करीब छह माह से बद्रीनाथ क्षेत्र में एक आश्रम निर्माण संस्था से जुड़ा हुआ था तथा आश्रम की देखरेख करता था। इस दौरान उसने स्थानीय लोगों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में चरस खरीदकर एकत्रित की थी।

इसके बाद उसने अपने साथी विकास शर्मा को हापुड़ से बुलाया। पूछताछ में सामने आया कि विकास पूर्व में भी एकत्रित की गई चरस को बेचने के लिए हापुड़ ले जा चुका था। दोनों कुछ दिन बद्रीनाथ में साथ रहे और कपाट बंद होने के बाद दिनांक 22 नवंबर को अपनी कार से हापुड़ के लिए रवाना हुए।

पुलिस के अनुसार, दोनों मुख्य हाईवे के बजाय चोपता होते हुए लिंक मार्ग से निकलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पोखरी बैंड पर चल रही पुलिस चेकिंग के दौरान चरस सहित पकड़े गए।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

1. विकास शर्मा पुत्र रामकुमार शर्मा, निवासी ग्राम बाबूगढ़, माता मोहल्ला, थाना बाबूगढ़, जिला हापुड़ (उत्तर प्रदेश), उम्र 35 वर्ष।
2. अर्जुन सिंह पुत्र सूरज पाल सिंह, निवासी 61 चक्र सेनेपुर, थाना बाबूगढ़, जिला हापुड़ (उत्तर प्रदेश), उम्र 40 वर्ष।

बरामदगी के आधार पर कोतवाली गोपेश्वर में मु0अ0सं0 32/2026, धारा 8/20/60 NDPS एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है

पुलिस टीम

1- थानाध्यक्ष नवनीत भण्डारी, कोतवाली गोपेश्वर
2-कांस्टेबल सुनील चन्द्र
3- कांस्टेबल रविन्द्र
4- चालक कांस्टेबल प्रदीप कुकरेती
5- कांस्टेबल आशुतोष तिवारी, SOG
6- कांस्टेबल राजेन्द्र रावत SOG

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button