थाना पुरकाजी पुलिस को डायल 112 के माध्य से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम दादूपुर में कुछ व्यक्तियों द्वारा फायरिंग की गयी है जिसमें 02 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना पर थाना पुरकाजी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ पर चिकित्सकों द्वारा दोनो घायलों को मृत घोषित कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार राय द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुनील कुमार व फील्ड यूनिट के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। प्रथम दृष्टया पुरानी रंजिश में घटना कारित करना पाया गया है। प्रकरण के घटनास्थल को लेकर संशय है। जिस घर में घटना हुई है उसका राशन कार्ड व बिजली बिल उत्तराखण्ड राज्य का है। वर्तमान में थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा परिजनों से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। यदि राजस्व विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर घटनास्थल अन्य जनपद का होना पाया जाता है तब नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा घटना के अनावरण हेतु 04 टीमों का गठन किया गया है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है, कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।