विकासनगर के छोटूवाला स्थित नशा मुक्ति केंद्र में डाकपत्थर निवासी इमरान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। परिजनों ने शरीर पर चोट के निशान होने का आरोप लगाते हुए केंद्र संचालक की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने सीसीटीवी की DVR कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।