लक्सर। खानपुर विधायक उमेश कुमार की ओर से आज लक्सर क्षेत्र के पीपली गांव में 251 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह एवं निकाह कराया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। आयोजन स्थल पर सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। सामूहिक विवाह समारोह को लेकर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।
विवाह समारोह में 251 जोड़े नए जीवन की शुरुआत कर रहे हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आसपास के गांवों के अलावा दूरदराज क्षेत्रों से भी लोग पहुंच रहे हैं। आयोजन स्थल पर मेहमानों और ग्रामीणों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है। विधायक उमेश कुमार की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर कई दिनों से तैयारियां की जा रही थीं। सामूहिक विवाह समारोह में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में बेटियों के विवाह को लेकर क्षेत्र में इसकी खूब चर्चा हो रही है।