*गंगा तट पर सेल्फी के दौरान फिसला पर्यटक, पुलिस-SDRF का रेस्क्यू अभियान जारी*
आज सायं कोड़ियाला क्षेत्र स्थित रावेरा होटल के समीप गंगा तट पर सेल्फी लेते समय गाजियाबाद का एक पर्यटक का पैर फिसल जाने से वह तेज बहाव में गंगा नदी में बह गया।
सूचना प्राप्त होते ही टिहरी पुलिस एवं SDRF की टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा राफ्ट के माध्यम से गंगा नदी में व्यापक सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। देर शाम तक लगातार खोजबीन जारी रही, किन्तु संबंधित व्यक्ति का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
टिहरी पुलिस आमजन एवं पर्यटकों से अपील करती है कि गंगा नदी के किनारे, विशेषकर तेज बहाव वाले क्षेत्रों में सेल्फी लेने अथवा जोखिमपूर्ण गतिविधियों से बचें तथा सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

