आस्था

हनुमान अंश’ की सफलता के बाद दक्षिण काली मंदिर पहुंचीं फिल्म निर्माता अनुप्रिया नागर

हनुमान अंश’ की सफलता के बाद दक्षिण काली मंदिर पहुंचीं फिल्म निर्माता अनुप्रिया नागर
हरिद्वार। बाबा नीम करौली महाराज के जीवन एवं उनके आध्यात्मिक संदेशों पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद फिल्म निर्माता अनुप्रिया नागर अपने माता-पिता और दादा-दादी के साथ संतों का आशीर्वाद लेने श्री सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर पहुंचीं। उन्होंने मां दक्षिण काली की विधिवत पूजा-अर्चना कर निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज से भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने कहा कि अनुप्रिया नागर पूरे भाव और श्रद्धा के साथ परिवार सहित मंदिर पहुंचीं। वह लंबे समय से साधना और आध्यात्मिक जीवन से प्रेरणा लेती रही हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म की सफलता को लेकर जब आशंकाएं उत्पन्न हुईं, तब अनुप्रिया ने भगवान का स्मरण किया। हनुमान जी के दर्शन और आशीर्वाद के बाद फिल्म को सफलता प्राप्त हुई। उन्होंने अनुप्रिया नागर को भविष्य में भी निरंतर सफलता, यश और शुभ कार्यों के लिए आशीर्वाद दिया। अनुप्रिया नागर ने कहा कि ‘हनुमान अंश’ की सफलता संतों और ईश्वर के आशीर्वाद का परिणाम है। इसी आशीर्वाद को प्राप्त करने के लिए वह निरंतर संतों के सानिध्य में पहुंच रही हैं। उन्होंने स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की साधना, तपस्या और आध्यात्मिक जीवन से प्रभावित होने की बात कही। उन्होंने कहा कि यदि महाराज की आज्ञा प्राप्त हुई तो भविष्य में उनके जीवन और साधना पर फिल्म बनाने का प्रयास करेंगी।
000

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button