बदरीनाथ से हरिद्वार जा रही यात्री बस का गुरुवार को सुबह बदरीनाथ हाईवे पर बैनाकुली नामक स्थान पर अचानक ब्रेक फेल हो गया। गनीमत रही कि कोई दुर्घटना नहीं हुई। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। बस के ब्रेक होने की सूचना पर आई टी बी पी के जवान मौके पर पहुंचे। सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित निकाला गया। यात्री झारखंड के बताये जा रहे हैं।
0 2 Less than a minute

