मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा अवैध प्लाटिंग एवं अवैध निर्माणों के विरुद्ध अभियान लगातार युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत विकासनगर तहसील के रेतीवाला क्षेत्र में कार्रवाई की गई। जांच में पाया गया कि अतुल्यम रिजॉर्ट के निकट लगभग 10 बीघा भूमि पर बिना मानचित्र स्वीकृति के अवैध प्लाटिंग विकसित की जा रही थी तथा सीसी सड़क का निर्माण कराया गया था।
पूर्व में नोटिस जारी करने और 20 मई 2026 को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बावजूद संबंधित पक्ष द्वारा पुनः अवैध गतिविधियां शुरू करने का प्रयास किया गया। इस पर एमडीडीए की प्रवर्तन टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से निर्मित सीसी सड़क एवं प्लाटिंग संबंधी संरचनाओं को पुनः ध्वस्त कर दिया।