आपदा

विशेषज्ञ आपदा प्रतिक्रिया क्षमता का अवलोकन

🌐 विश्व बैंक समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर ने किया एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय का भ्रमण

देहरादून। विश्व बैंक समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं चीफ नॉलेज ऑफिसर श्री पास्कल डोनोहो ने उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय, जॉलीग्रांट का भ्रमण किया।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने एसडीआरएफ की आधुनिक अवसंरचना, प्रशिक्षण सुविधाओं, कैनाइन यूनिट, कंट्रोल रूम एवं विशेषज्ञ आपदा प्रतिक्रिया क्षमता का अवलोकन किया तथा पर्वतीय एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में संचालित रेस्क्यू अभियानों, त्वरित तैनाती और कमांड एंड कंट्रोल प्रणाली की जानकारी प्राप्त की।

सेनानायक एसडीआरएफ श्री अर्पण यदुवंशी द्वारा प्रतिनिधिमंडल को उत्तराखण्ड की विशिष्ट आपदा चुनौतियों एवं उनसे निपटने के लिए एसडीआरएफ द्वारा विकसित आधुनिक प्रशिक्षण, तकनीकी दक्षता एवं रेस्क्यू क्षमताओं से अवगत कराया गया।

यह भ्रमण उत्तराखण्ड की आपदा प्रबंधन क्षमता, प्रशिक्षण उत्कृष्टता एवं आधुनिक रेस्क्यू व्यवस्था को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर रहा। 🇮🇳

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button