वन्यजीव सुरक्षा के संदेश के साथ निकली बाइक रैली
देहरादून। वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर शुक्रवार को रायपुर रेंज के वन परिसर से केशरवाला तक बाइक रैली निकाली गई। रैली थानो मोटर मार्ग से होते हुए केशरवाला पहुंची। रैली के माध्यम से वन्यजीवों की सुरक्षा और संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
रायपुर रेंज के रेंजर हरीश गैरोला ने बताया कि रैली के माध्यम से लोगों को वन्यजीवों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि वन्यजीव संरक्षण के लिए आम लोगों की भागीदारी जरूरी है।
0 1 Less than a minute
