पिथौरागढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से 40.78 ग्राम हेरोइन (स्मैक) बरामद कर एक महिला सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज कर दोनों के विरुद्ध NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा नशे के स्रोत और सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
नशे से जुड़ी कोई अवैध गतिविधि दिखाई दे तो MANAS 1933 या डायल-112 पर तुरंत सूचना दें।
#UttarakhandPolice #PithoragarhPolice