आज दिनांक 04.10.2026 को रात्रि में चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर पुलिस टीम के शाहीपुर तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे तो सिकंदरपुर की ओर से एक संदिग्ध टेंपो आया जिसे पुलिस पार्टी द्वारा रोकने का प्रयास किया तो टेंपो चालक द्वारा टेंपो को पुलिस पर चढ़ाने का प्रयास किया और खानपुर की तरफ भागा जिसकी सूचना तत्काल चौकी प्रभारी द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खानपुर को दी गई प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स के रवाना हुए तथा धर्मपुर मार्ग पर श्मशान घाट के नजदीक टेंपो चालक द्वारा टेंपो को सड़क पर छोड़ गन्ने के खेत में घुसकर पुलिस पार्टी पर फायर किया जवाबी कार्रवाई में संदिग्ध व्यक्ति के पांव में गोली लगी है जिसको CHC लक्सर उपचार हेतु भेजा गया है जिसको CHC लक्सर से उप जिला चिकित्सालय रुड़की रेफर किया गया है l
उपचार के दौरान आरोपी ने अपना नाम आरिफ पुत्र खलील निवासी तोड़ा जलालपुर कोतवाली रुड़की बताया, पुलिस उसकी आपराधिक हिस्ट्री निकाल रही है
0 0 1 minute read